,

JTET परीक्षा करवाने को लेकर आंदोलन में झारखंड पुलिस ने किया लाठीचार्ज, रांची में कई छात्र घायल

By Jharkhand Junction Desk

March 16, 2026 2:00 PM

jharkhand jtet exam protest

JTET परीक्षा करवाने की मांग को लेकर रांची पहुंचे अभ्यर्थियों के ऊपर झारखंड पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया, जिसमें कुछ छात्रों और छात्र नेताओं को गंभीर चोट लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ छात्र बस के माध्यम से हजारीबाग से रांची आए थे। झारखंड विधानसभा का सत्र चल रहा है, विधानसभा के पास विरोध प्रदर्शन करने जा रहे छात्रों को पहले बैरिकेडिंग के माध्यम से रोका गया तो छात्रों के द्वारा वही हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गई।

उसके बाद छात्रों ने जैसा बताया, अचानक कुछ पुलिसकर्मी के द्वारा लाठी चार्ज कर दी गया जिससे कुछ छात्र घायल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो और फोटो में आजसू के नेता बबलू महतो को भी काफी चोट लगी है, वो छात्रों के समर्थन में पहुंचे थे।

आपको पता होगा कि झारखंड में पिछले 9 साल से JTET की परीक्षा नहीं हुई है ,अंतिम बार JTET की परीक्षा 2016 में हुई थी। लगभग 10 वर्षों में लाखों झारखंड के छात्र B.Ed पूरा करके शिक्षक परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं लेकिन झारखंड की सरकार ना सुनना चाहती है ना जवाब देना चाहती है।

इससे पहले दो बार JTET का विज्ञापन निकला है, लेकिन कुछ ना कुछ विवाद के कारण दोनों बार विज्ञापन रद्द कर दिया गया।
झारखंड हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में बोला था कि 31 मार्च तक झारखंड सरकार हर हाल में JTET की परीक्षा ले। लेकिन मार्च का महीना खत्म होने को है, अभी तक ना JTET का सिलेबस तैयार है, ना नियमावली तैयार है और न हीं विज्ञापन आया है। ऐसे में 31 मार्च तक परीक्षा होने की संभावना न के बराबर हैं।

वही झारखंड सरकार वर्तमान समय में न तो छात्रों की पीड़ा को सुने को तैयार है, न ही हाईकोर्ट का आदेश और अगर विरोध प्रदर्शन करेंगे तो जवाब सीधा लाठी से मिलेगा।

No comments to show.

Leave a Comment